शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। इसी वजह से लोग उनके क्रोध से डरते हैं। हर शनिवार को उनकी पूजा की जाती है।
शनि देव की आंखों में क्यों नहीं देखना चाहिए?
आपको बता दें कि शनिदेव की पूजा करने के लिए कुछ नियम होते हैं। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइए जानें कि शनिदेव की पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आंखों में न देखें
अक्सर लोग पूजा करते समय देवताओं की आंखों में देखते हैं, लेकिन शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। उनकी दृष्टि बहुत तेज और प्रभावशाली होती है।
दृष्टि से जीवन पर असर
मान्यता है कि शनिदेव की आँखों में सीधे देखने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए उनकी मूर्ति के सामने सिर झुकाकर पूजा करनी चाहिए।
पत्नी के श्राप की कथा
कहा जाता है कि शनिदेव की पत्नी के श्राप के कारण भी उनकी दृष्टि और अधिक प्रभावशाली हो गई। इसलिए उनकी आंखों में देखने से दुख और कष्ट आ सकते हैं।
घर में मूर्ति न रखें
घर में शनिदेव की मूर्ति भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे शनिदेव नाराज़ हो सकते हैं और जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करते हैं, तो लोहे के बर्तन का उपयोग करें। ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं।
शनिदेव के लिए दीपक जलाएं
जब आप शनिदेव के लिए दीपक जलाएं, तो उसे पीपल के पेड़ के नीचे रखें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
शनिदेव की पत्नी के श्राप के कारण भी उनकी दृष्टि और अधिक प्रभावशाली हो गई। इसलिए उनकी आंखों में देखने से दुख और कष्ट आ सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com