सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी? जानें


Jyoti Shah
11-07-2023, 13:54 IST
www.herzindagi.com

    सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं, इस माह में खान-पान से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों के अनुसार सावन में कढ़ी खाने की भी मनाही होती है। आइए जानते हैं की इस माह में इसे क्यों नहीं खाना चाहिए।

दूध से बनी चीजें

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दूध और दही भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। ऐसे में इस महीने के दौरान कच्चा दूध या इससे बनी किसी भी चीज का सेवन करना वर्जित माना जाता है।

दही का इस्तेमाल

    कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए सावन में कढ़ी का सेवन करने की मनाही होती है। ऐसे में आपको इस माह में इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

अनचाही घास

    इसका वैज्ञानिक कारण देखें, तो इस माह में बारिश होने के कारण अनचाही जगहों पर घास उगने लगती है। साथ ही इस घास पर कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े रहने लगते हैं।

दूध पर प्रभाव

    ऐसे में जब गाय-भैंस इस घास को चरती हैं, तो इसका असर उनके दूध पर पड़ता है। यही कारण है कि सावन में दूध-दही से बनी कोई भी चीज खाना वर्जित माना जाता है।

शरीर पर प्रभाव

    कहा जाता है कि बारिश के मौसम में दूध और दही से बनी चीजें जैसे कढ़ी का सेवन करने से शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कढ़ी के सेवन से वात रोग का खतरा बना रहता है, क्योंकि दही में एसिड होता है जिससे कई परेशानियां बनी रह सकती हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं

    माना जाता है कि सावन के महीने में पाचन क्रिया धीमी रहती है। ऐसे में कढ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

साग का सेवन न करें

    इसके साथ ही सावन में साग का सेवन भी वर्जित माना जाता है। कहते हैं कि शिव जी को प्रकृति से बहुत प्रेम है। ऐसे में साग-पात को तोड़कर खाना शुभ नहीं माना जाता है।

    माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com पर।