महादेव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है। . यह महीना सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। आइए जानें सावन में हरे रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं?
पति की दीर्धायु के लिए
इस पूरे महीने सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करके भगवान शिव से पति की दीर्धायु की कामना करती हैं। इसी वजह से हरे कपड़े पहनने की परंपरा चली आ रही है।
हरियाली का प्रतीक
सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली होती है। हरे रंग को हरियाली और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
महादेव का प्रिय रंग
शास्त्रों में भगवान शिव को योगी भी कहा जाता है। योगी होने से उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच हरियाली में ध्यान लगाकर बैठना पसंद है। इसी के चलते मान्यता है कि हरा रंग महादेव को बेहद प्रसन्न है।
सौभाग्य का प्रतीक
हरे रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हरियाली वाले सावन के इस महीने में हरे रंग के वस्त्र धारण करने से सौभाग्य में वृद्धि आती है।
परिवार का कल्याण होता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में हरे रंग के कपड़े धारण करने से परिवार का कल्याण होता है।
खुशहाली आती है
हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिसके चलते इस माह लोग हरे रंग के वस्त्रों का धारण करते हैं। सावन में हरा रंग धारण करने से जीवन में खुशहाली आती है।
मां पार्वती-शिवजी होते हैं प्रसन्न
इस महीने में हरे वस्त्र धारण करके भगवान शिव की पूजा करने से माता पार्वती और भगवान विष्णु का भी विशेष आशीर्वाद मिलता है।
सावन में हरे रंग के कपड़े इन वजहों से पहनें जाते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com