बाजार में सेब ज्यादातर लाल और हरे रंग के मिलते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी काले सेब के बारे में सुना है? ये सेब बहुत ही कम जगहों पर पाया जाता है। आइए, इस सेब से जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट्स के बारे में आपको बताते हैं -
कैसा होता है रंग
दिन में पड़ने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है। ये ज्यादातर डार्क पर्पल और ब्लैक कलर के दिखते हैं।
कहां उगता है ये सेब
इस सेब की खेती समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर की उंचाई पर की जाती है। ये सिर्फ तिब्बत की पहाड़ियों पर ही उगाया जाता है।
ब्लैक एप्पल के नाम
ब्लैक एप्पल को तिब्बत में हुआ नियु (Hua Niu) के नाम से जाना जाता है। इसे चाइनीज रेड डिलीशियस भी कहते हैं। इसके अलावा ब्लैक डायमंड भी कहते हैं।
ब्लैक एप्पल के दाम
इस एक सेब की कीमत की बात करें तो, इस एक सेब की कीमत 50 युआन यानी कि करीब 500 रुपए तक है।
ब्लैक एप्पल का स्वाद
काले सेब का स्वाद ज्यादा मीठा और कुरकुरा होता है लेकिन, ये लाल सेब की तरह फायदेमंद नहीं होते है।
काले सेब को उगाना है मुश्किल
काले सेब को उगाना बहुत मुश्किल होता है। इस वजह से किसान इसकी फसल जल्दी नहीं उगा पाते हैं। इसलिए, ये फल बाजार तक आसानी से नहीं पहुंच पाते।
इन जगहों पर बिकता है काला सेब
ये सेब सबसे ज्यादा बीजिंग, शंघाई, गुआंगजो और शेन्ज़ेन के सुपरमार्केट्स में बिकता है। ये वहां 6 से 8 के पैक में बिकते हैं।
अगर आप भी ब्लैक एप्पल से जुड़ी अनसुनी बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो, यहां पढ़ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com