किन्नरों के दुआओं से बदल जाएगी किस्मत


Nikki Rai
05-06-2023, 01:00 IST
www.herzindagi.com

    आपने ये तो जरूर सुना होगा कि किन्नरों का आशीर्वाद बहुत ही शुभ होता है, उनके मुंह से निकली हर बात सच हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन्नरों के आशीर्वाद में इतना असर कैसे होता है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का किस्सा-

भगवान राम का आशीर्वाद

    किन्नरों के आशीर्वाद से जीवन में खुशियां आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें प्रभु श्री राम से आशीर्वाद प्राप्त है।

क्या है कहानी

    मान्यताओं के अनुसार, प्रभु श्री राम जब 14 वर्ष का वनवास काटने के लिए अयोध्या छोड़ने लगे, तब उनकी प्रजा और किन्नर समुदाय भी उनके पीछे-पीछे चलने लगे थे। तब श्री प्रभु राम ने कहा कि सभी स्त्री और पुरुष वापस लौट जाएं।

​​किन्नरों ने किया इंतजार

    वहीं 14 साल बाद जब श्री राम वापस अयोध्या लौटे तो उन्होंने देखा बाकी लोग तो चले गए थे, लेकिन किन्नर वहीं पर उनका इंतजार कर रहे थे।

भक्ति से प्रसन्न हुए

    उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर प्रभु श्रीराम ने किन्नरों को वरदान दिया कि उनका आशीर्वाद हमेशा फलित होगा।

किस्मत बदल देता है आशीर्वाद

    ऐसा माना जाता है आज भी जिसे किन्नर का आशीर्वाद मिल जाए उसकी किस्मत रातोंरात चमक जाती है।

खास मौकों पर आशीर्वाद

    यही वजह है कि बच्चे के जन्म और विवाह आदि मांगलिक कार्यों में वे लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

किन्नरों की बद्दुआ

    कहा जाता है कि यदि आप किन्नर को खुश नहीं कर सकते तो उन्हें नाराज भी न करें। वहीं शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किन्नरों का अपमान करता है या उनका मजाक उड़ाता है तो उसे अगले जन्म में किन्नर बनना पड़ता है।

    क्या आपको इस कहानी के बारे में पता था। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com