जानिए BTS के बारे में


Shruti Dixit
27-04-2023, 19:33 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अभी तक BTS के बारे में नहीं पता है, तो हम आपको बताते हैं। बीटीएस का नाम अब पूरी दुनिया में मश्हूर है। चलिए इसके बारे में थोड़ी सी जानकारी लेते हैं।

क्या है बीटीएस?

    बीटीएस कोरिया का एक बॉय बैंड है जिसने 2013 में डेब्यू किया था। इस कोरियन बैंड में 7 मेंबर्स हैं जिन्होंने के-पॉप म्यूजिक को दुनिया भर में फेमस किया है।

क्या है बीटीएस का फुल फॉर्म?

    इसका फुल फॉर्म है बैंगटेन बॉयज (Bangtan Boys), जिसे कोरियन भाषा में Bangtan Sonyeondan (अर्थात बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट) कहा जाता है।

जीत चुके हैं कई अवॉर्ड्स

    ये पहला बैंड है जिसने अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड, बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, साउथ कोरिया मेलन म्यूजिक अवार्ड सब कुछ जीता है। यह पहला कोरियन बैंड था जिसने ग्रैमीज में परफॉर्म किया था।

RM

    बीटीएस का पहला मेंबर है आरएम जिसका कोरियन नाम है किम नाम जून। इन्हें इंग्लिश और कोरियन दोनों भाषाएं आती हैं और इंग्लिश सीखने के लिए इन्होंने 'फ्रेंड्स' सीरीज देखी थी। इनके स्टेज नेम का फुल फॉर्म है रैप मॉन्सटर।

Jin

    किम सोक जिन बीटीएस का सबसे बड़ा मेंबर है। जिन सॉन्गराइटर और सिंगर भी है। जिन पहले एक्टिंग करना चाहते थे, लेकिन फिर बीटीएस के मेंबर बन गए।

Suga

    सुगा भी बीटीएस का एक रैपर है। इनका कोरियन नाम है मिन यून गी। इन्हें ग्रुप में सबसे क्रिएटव माना जाता है। सुगा गाना गाने के साथ बहुत ही अच्छे सॉन्गराइटर भी हैं।

J-Hope

    कोरियन बैंड मेंबर जे-होप का कोरियन नाम है जंग हो सोक जिनका स्टेज नेम है जे-होप। ये ग्रुप के तीसरे रैपर हैं और खासतौर पर अपने डांस स्किल के लिए जाने जाते हैं। वो बीटीएस के सभी मेंबर्स की कोरियोग्राफी करवाते हैं।

Jimin

    बीटीएस के मेंबर वोकलिस्ट पार्क जी मिन भी बेहतरीन डांसर हैं। वो एक ट्रेन्ड डांसर हैं जिन्होंने स्कूल में भी कंटेम्परेरी डांस की पढ़ाई की है। इनके एक गाने को यूट्यूब पर 69 मिलियन बार सुना गया।

V

    बीटीएस के ग्रुप के सिंगर V की वोकल रेंज की बहुत तारीफ की जाती है। किम ते ह्यूंज बीटीएस के सबसे छोटे मेंबर्स में से एक है। 2016 में V ने एक्टिंग डेब्यू भी किया था। इन्हें दुनिया के सेक्सिएस्ट पुरुष होने का खिताब मिल चुका है।

Jungkook

    जियोन जंग कुक ने बीटीएस को 2017 में ज्वाइन किया था। ये वोकलिस्ट हैं और अपने सोलो सॉन्ग के लिए भी प्रसिद्ध हैं। बीटीएस के सबसे छोटे मेंबर यही हैं। इन्हें स्केचिंग, फिल्मिंग और फोटोग्राफी का भी शौक है।

    उम्मीद है BTS के बारे में ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Herzindagi.com के साथ।