वास्तु के हिसाब से घर में लगाएं ये तस्वीरें, होंगे लाभ


Smriti Kiran
27-05-2025, 14:51 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु के हिसाब घर में रखी हुई हर चीज का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। कई लोग घर को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर पेंटिंग या तस्वीर लगाते हैं, जिनका डायरेक्ट असर उस घर में रहने वाले लोगों पर पड़ता है। आइए आज हम उज्जैन के पंडित कैलाश नारायण जी से जानेंगे घर में कैसी तस्वीर लगाना चाहिए-

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर

    दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर के दक्षिण दिशा में लगाएं। इससे जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं और करियर में सफलता मिलती है।

फल-फूल की तस्वीर

    घर में खिले हुए फूलों वाले प्लांट की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे जीवन में सफलता आती है। इसके साथ ही हंसने वाले बच्चों की तस्वीर, मछली की तस्वीर और राधा कृष्ण की तस्वीर भी घर में लगाना शुभ होता है।

लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर

    घर में लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीर घर के सुख-समृद्धि से जुड़ी होती है। घर की उत्तर दिशा में ये लगाएं।

नदी और झरने

    घर में खूबसूरत नदी और झरने की फोटोज लगा सकते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति बढ़ती है। आप नेचर वाली तस्वीर भी घर के अंदर दीवारों पर लगा सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

परिवार की तस्वीर

    आप घर में परिवार की फोटोज लगा सकते हैं। पति-पत्नी अपनी फोटो बेडरूम में लगाएं और परिवार की फोटो लीविंग रूम में लगा सकते हैं।

हिंसक तस्वीर न लगाएं

    घर की दीवारों पर भूल से भी हिंसक जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

न लगाएं ऐसी फोटोज

    इसके अलावा घर की दीवारों पर डरावनी, आग, कांटे, सूखे हुए पेड़ आदि की फोटो भी न लगाएं। इससे जीवन में निराशा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

    आप भी घर में तस्वीर लगाने के शौकीन हैं, तो इन बताई गई इन बातों का ध्यान रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com