शुक्र को मजबूत करने के लिए कौन सी धातु पहननी चाहिए?
Sneha Sharma
01-05-2025, 13:28 IST
www.herzindagi.com
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के कई उपाय बताए गए हैं। उन्हें उपायों में से एक है रत्नों और धातुओं को धारण करना, जिससे ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है।
शुक्र को मजबूत करने के लिए धातु
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ खास रत्नों और धातुओं को धारण करने की सलाह दी जाती है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानते हैं कि शुक्र को मजबूत करने के लिए किन चीजों का उपयोग करना चाहिए।
चांदी का छल्ला
शुक्रवार के दिन चांदी का छल्ला धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है। ध्यान रखें कि यह छल्ला शनिवार के दिन न पहनें।
चांदी की चेन या लॉकेट
गले में चांदी की चेन या लॉकेट पहनने से भी शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे मन शांत रहता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और सफलता के योग बनते हैं।
राहु के दुष्प्रभाव से बचाव
चांदी न केवल शुक्र के लिए लाभकारी है, बल्कि राहु ग्रह के दुष्प्रभाव को भी कम करती है। कुंडली में राहु की स्थिति को सुधारने के लिए भी चांदी धारण करने की सलाह दी जाती है।
देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा
चांदी धारण करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
तांबे का छल्ला
तांबे का छल्ला पहनना भी शुक्र को बलवान बनाता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
ऐसे करें धारण तांबे का छल्ला
आपको बता दें कि अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता मिलती है साथ ही इसे आप तर्जनी उंगली में तांबे का छल्ला पहन सकते हैं।
चांदी न केवल शुक्र के लिए लाभकारी है, बल्कि राहु ग्रह के दुष्प्रभाव को भी कम करती है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com