सोने की अंगूठी इस उंगली में पहनने से हो सकते हैं कंगाल
Preeti Sharma
13-02-2024, 14:30 IST
www.herzindagi.com
ज्योतिष के अनुसार सोने की अंगूठी को सही उंगली में पहनना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रभाव सीधे आपके जीवन पर पड़ता है। अगर आप इसे गलत उंगली में धारण करते हैं, तो इसके विपरीत प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सोने की अंगूठी को किस उंगली में नहीं पहनना चाहिए।
ऊर्जा बढ़ाए
माना जाता है कि सोने की अंगूठी पहनने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इसे पहनने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसे पहनने से थकान नहीं होती है।
धन का प्रतीक
ज्योतिष के अनुसार सोने की अंगूठी पहनने से धन संपत्ति और सफलता उसकी तरफ आकर्षित होती है। यह जीवन में अक्सर नए अवसर लेकर आती है।
एकाग्रता बढाए
कहा जाता है कि सोने की अंगूठी पहनने से मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। इसके अलावा, यह एकाग्रता बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है।
ग्रह मजबूत बनाए
सोने को बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना गया है। इस धातु को हाथ में पहनने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है। इस वजह से इसे हाथ में पहनने की सलाह दी जाती है।
भावनाओं को संतुलित करे
ज्योतिष के अनुसार सोने को शरीर में पहनने से भावनाओं को संतुलित किया जा सकता है। यह भावनात्मक रूप से व्यक्ति को मजबूत बनाने में मदद करती है।
सोने की अंगूठी किस उंगली में न पहनें
शास्त्रों के अनुसार सोने की अंगूठी को कभी भी माध्यमा उंगली में नहीं पहनना चाहिए। इस उंगली में पहनने से जीवन में नकारात्मकता आती है।
किस उंगली में पहने सोने की अंगूठी
सोने की अंगूठी के फायदा तब ज्यादा मिलता है जब इसे सही उंगली में पहना जाए। ऐसे में इसे अनामिका उंगली में पहनना ज्यादा लाभदायक माना जाता है।
वास्तु के अनुसार सही उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।