वास्तु शास्त्र में हर काम को करने के लिए कई प्रकार के नियम बताए गए हैं। किसी भी शुभ काम को करने के लिए किस दिशा में मुंह करना चाहिए, इसका विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप कोई शुभ काम करते हैं, तो आपका मुंह किस दिशा में होना चाहिए। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र, बड़ागांव (डीह )वाराणसी ( मो. 7398536443) ने जानकारी शेयर की है।
शुभ काम के लिए मुंह किस दिशा में करें?
ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बताते हैं कि शुभ काम करने के लिए उत्तर दिशा सबसे सर्वोत्तम होती है। इस दिशा में मुंह करके शुभ काम करने से आपके सकल मनोरथ पुरे होते हैं। इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है।
पूर्व दिशा किस देवता का प्रतीक है?
अगर आप शुभ काम करने के लिए अच्छे दिशा की तलाश में हैं, तो आप पूर्व दिशा की ओर मुंह करके भी काम को कर सकते हैं। पूर्व दिशा सूर्य के उदय होने की दिशा होती है। ऐसे में इस दिशा में मुंह करके काम करने से भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दक्षिण की ओर मुंह करके काम क्यों नही करते?
अगर आप कोई शुभ काम करने वाले हैं, तो दक्षिण दिशा में मुंह करने से बचें। इस दिशा को नकारात्मकता से जुड़ा हुआ माना जाता है। दक्षिण की ओर मुंह करके शुभ काम करने से घर में नकारात्मकता छा सकती है।
शुभ काम किस दिशा में न करें?
ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बताते हैं कि पश्चिम दिशा को संबंध रिश्ते-संबंधों के साथ माना जाता है, लेकिन अगर आप कोई शुभ काम करने वाले हैं, तो इस दिशा की ओर मुंह करके न करें। ऐसा करने से आपको मनवांछित फल प्राप्त होने की संभावना कम हो सकती है।
ईशान कोण कौन सी दिशा है?
शुभ काम को करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह कर सकते हैं। उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में किसी बड़े शुभ काम को करने के लिए इस दिशा की ओर मुंह कर सकते हैं।
व्यापारिक कार्यों के लिए शुभ दिशा
अगर आपको व्यापार से संबंधित या धन से संबंधित कोई शुभ काम करना है, तो आप दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सकते हैं। ऐसे कामों के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है।
दिशाओं का महत्व
घर के अंदर या घर के बाहर किसी भी शुभ काम करने के लिए दिशा का ज्ञान होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में किसी भी शुभ काम को करने के पहले सही और शुभ दिशा का ज्ञान जरूर ले लें।
शुभ काम करने के लिए इन दिशाओं की ओर मुंह कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।