ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के सातों दिन में कुछ विशेष कार्यों या रंग के कपड़े पहनने से लाभ मिलता है। जिस प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का समर्पित है। इस दिन कुछ खास रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से इस बारे में-
गुरुवार का दिन
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनने से भगवान की कृपा बनी रहती है। वहीं, कुछ रंग नकारात्मकता लेकर आते हैं।
काला रंग
गुरुवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनना काफी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, नीले रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
सफलता में रुकावट
गुरुवार के दिन इस रंग के कपड़े पहनने से आपके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।
बढ़ता है गुरु का प्रकोप
गुरुवार के दिन काले या नीले रंग के कपड़े पहनने से गुरु ग्रह का प्रकोप बढ़ता है। यह जीवन में अशांति और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
अशांति का कारण
गुरुवार के दिन इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में अशांति पैदा हो सकती है। यह रंग ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
मानसिक तनाव
काले या नीले रंग के कपड़े पहनने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। इसकी वजह से जीवन में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही यह दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
कौन सा रंग होता है शुभ
गुरुवार के दिन ज्योतिष के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनना फायदेमंद माना जाता है। इससे कई तरह के आर्थिक और शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।
मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को इस रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।