गृह प्रवेश में कौन सा रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है?
Pragati Pandey
17-01-2025, 19:00 IST
www.herzindagi.com
नये घर का गृह प्रवेश करते समय कई बातों का ध्यान देना होता है। जिस प्रकार गृह प्रवेश के लिए दिन और महीना तय करना जरूरी होता है, ठीक उसी प्रकार गृह प्रवेश में पहनने वाले कपड़े के रंग का भी बड़ा महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे कि गृह प्रवेश की पूजा में कौन से रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है? इस बारे में हमें (नाम) ने जानकारी शेयर की है।
गृह प्रवेश
नये घर का गृह प्रवेश कराने के लिए लोग खूब तैयारियां करते हैं। ऐसे में घर की सजावट से लेकर पूजा-पाठ और खानपान की जबरदस्त व्यवस्था होती है।
गृह प्रवेश में कपड़ों का महत्व
नये घर के गृह प्रवेश में पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में पूजा के समय पहने जाने वाले कपड़े के रंग का भी अपना अलग महत्व होता है।
गृह प्रवेश में कौन-से रंग के कपड़े पहने?
आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप गृह प्रवेश की पूजा में कौन से रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं।
पीले रंग के वस्त्र
गृह प्रवेश में आप पीले रंग के वस्त्र को पहन सकते हैं। पीले रंग को शुभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गृह प्रवेश में आप पीले रंग के कपड़े को पहन सकते हैं।
लाल रंग के वस्त्र
नये घर के गृह प्रवेश में आप लाल रंग के वस्त्र को भी पहन सकते हैं। पूजा-पाठ में लाल रंग के वस्त्र को पहनना शुभ माना जाता है।
हरे रंग के वस्त्र
आप नये घर के गृह प्रवेश में हरे रंग के कपड़ों को भी पहन सकते हैं। हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है। ऐसे में गृह प्रवेश की पूजा में हरे रंग के कपड़े का पहनना भी शुभ होता है।
नये घर के गृह प्रवेश में आप इन रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।