Blue City के नाम से फेमस है भारत की यह जगह


Preeti Sharma
12-09-2023, 13:10 IST
www.herzindagi.com

    भारत में कई रंगों पर शहरों के नाम रखे गए हैं। राजस्थान के जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है, तो वहीं भारत में एक सिटी ऐसी भी है जिसे नीला शहर या ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। आइए, जानते हैं उस सिटी के बारे में-

ब्लू सिटी

    भारत का ब्लू सिटी कहलाने वाला राज्य राजस्थान में ही है। इस शहर का नाम है जोधपुर। इसे भारत की Blue City के नाम से जाना जाता है।

कारण

    इस शहर में मौजूद सभी घरों को नीले रंग से पेंट किया गया है। महलों में भी नीले रंगे के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से इसे ब्लू सिटी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है

    राजस्थान का शहर जोधपुर अपनी खूबसूरती और रंग की वजह से काफी फेमस है। जब सुबह के समय सूरज निकलता है, तब इस शहर की सुंदरता देखने लायक होती है।

अन्य नाम

    जोधपुर को सुर्यनगरी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले सूरज ज्यादा समय तक ठहरता है। इसके अलावा इसे मारवाड़ के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों है नीला

    कहा जाता है कि गर्मी से बचने के लिए यहां के घरों को नीले रंगे से पेंट किया गया है। दूर से देखने पर यह शहर बहुत ही खूबसूरत लगता है।

शहर की खोज

    जोधपुर शहर की खोज वर्ष 1459 में राव जोधा ने की थी। जोधा जोधपुर के 15वें राजा थे और राठौड़ समाज के मुखिया थे। यह शहर रेगिस्तान के बीचो-बीच बसा है।

मेहरानगढ़ किले से देखें खूबसूरती

    जोधपुर शहर की खूबसूरती देखने के लिए मेहरानगढ़ किले पर जाएं। यहां से आप सनसेट का मजा भी ले सकते हैं।

    ब्लू सिटी में मौजूद किले, पुराने महल और मंदिर जोधपुर के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com