Durga Visarjan 2023: कब करना चाहिए दुर्गा विसर्जन? जानें


Jyoti Shah
16-10-2023, 13:15 IST
www.herzindagi.com

    इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि में माता रानी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद दशमी के दिन इनकी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दुर्गा विसर्जन करने का सही समय और तरीका क्या है।

विसर्जन का समय

    दशहरा के दिन दुर्गा विसर्जन का समय शाम 06 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और सामपन 08 बजकर 43 मिनट पर होगा

विधि पूर्वक विसर्जन

    दुर्गा विसर्जन की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी। इस दौरान पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करना चाहिए।

विसर्जन करने के नियम

    मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति का विसर्जन करने से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा जरूर करें। इसके बाद, घटस्थापना में बोए जवारे उस दिन परिवार में बांटे।

जवारे तिजोरी में रखें

    बोए गए कुछ जवारे लेकर अपनी तिजोरी में भी रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

दुर्गा मां पर चढ़ी सामग्री

    माता रानी को अर्पित की गई सामग्री को इधर-उधर फेंकने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इन पर गलती से भी पैन नहीं लगाना चाहिए।

इस बात का रखें ध्यान

    माता रानी को अर्पित की गई सामग्री को इधर-उधर फेंकने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इन पर गलती से भी पैर नहीं लगाना चाहिए।

विधि पूर्वक पूजा के लाभ

    नवरात्रि के दौरान पूरे विधि-विधान से माता रानी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, इससे घर में सुख-शांति आती है।

    दुर्गा विसर्जन करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।