नवरात्रि में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर क्या करना चाहिए?
Pragati Pandey
29-03-2025, 16:00 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इन दिनों में लोग मां दुर्गा की पूजा-आराधना करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किसी व्यक्ति की मृत्यु नवरात्रि में होने पर क्या करना चाहिए। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।
नवरात्रि में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
अगर नवरात्रि के समय किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, तो उस समय ग्रहों की स्थिति काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसी स्थिति में ग्रहों की दशा देखने बाद मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू करें।
शांति पाठ और हवन के फायदे
अगर नवरात्रि में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो मृतक के परिवार को आत्मा की शांति के घर में शांति पाठ या हवन आदि करना चाहिए। ऐसा करने से मृत आत्मा को शांति प्राप्त हो सकती है।
शक्ति साधना करने से क्या होता है?
अगर नवरात्रि में किसी की मृत्यु हो जाए, तो ऐसी स्थिति में परिवार के लोगों को शक्ति साधना करना चाहिए। ऐसा करने से मृत आत्मा को शांति प्रदान करने में मदद हो सकती है। इसके साथ ही आत्मा को मुक्ति भी मिल सकती है।
नवरात्रि में पितृ तर्पण करने का महत्व
अगर नवरात्रि में किसी की मृत्यु हो जाए, तो ऐसी स्थिति में पितृ तर्पण किया जा सकता है। इस समय मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने और उन्हें मोक्ष प्रदान करने के उपाय करने चाहिए।
नवरात्रि में व्रत का महत्व
अगर नवरात्रि में किसी की मृत्यु हो जाए, तो ऐसी स्थिति में मृत आत्मा के परिजन आत्मा की शांति के लिए व्रत कर सकते हैं। ऐसा करने से मृत आत्मा को शांति प्राप्त हो सकती है।
तामसिक आहार से बचें
अगर नवरात्रि में किसी की मृत्यु हो जाए, तो ऐसी स्थिति में मृत आत्मा के परिजनों को तामसिक आहार करने से बचना चाहिए। जैसे- मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज को खाने से बचना चाहिए।
दान-पुण्य करें
अगर नवरात्रि में किसी की मृत्यु हो जाए, तो ऐसी स्थिति में मृत आत्मा के परिजनों को मृत व्यक्ति के नाम से दान-पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से मृत आत्मा को शांति प्राप्त हो सकती है।
नवरात्रि में किसी की मृत्यु होने पर ये काम किए जा सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।