सोने का आभूषण खोना कैसा संकेत होता है?


Pragati Pandey
05-04-2025, 11:13 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म किसी भी घटना के होने से कोई न कोई संकेत जरूर मिलता है। ऐसे में लोगों का सोने और चांदी के आभूषण खोने की घटना अक्सर होती रहती है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सोने का आभूषण खोना कैसा संकेत होता है। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।

जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

    ज्योतिष की मानें, तो सोना का आभूषण खोना शुभ नही माना जाता है। इसके खोने से आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में सोना खोने पर ईश्वर से प्रार्थना जरूर करें।

ग्रहों की दशा होगी खराब

    अगर आपकी सोने की चीज खो गई है, तो आपके लिए शुभ नही हो सकता है। दरअसल, सोने को संबंध आपकी कुंडली में सूर्य और बृहस्पति से होता है। ऐसे में सोने का आभूषण खोने पर आपकी कुंडली में इन ग्रहों की दशा खराब हो सकती है।

मानसिक स्थिति में बदलाव

    अगर अक्सर आपका सोने का आभूषण खो जाता है, तो यह आपकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि बार-बार सोने का आभूषण खोने से आपकी मानसिक स्थिति स्थिर नही है या आप तनाव में हैं।

पारिवारिक संबंधों में आ सकता है तनाव

    अगर किसी महिला का सोने का आभूषण खो जाए, तो यह उसके संबंधों पर बुरा असर डाल सकता है। इसकी वजह से महिला के वैवाहिक जीवन और पारिवारिक संबंधों में तनाव आने का संकेत हो सकता है।

सोने का आभूषण खोने पर करें यह उपाय

    अगर आपका सोने का आभूषण खो गया है और इसके दुष्परिणामों को सोचकर परेशान हैं, तो आप पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें। इसके साथ ही 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें। ऐसा करने से आपके ऊपर आने वाला संकट टल सकता है।

गुरुवार को करें दान

    अगर आपका सोने का आभूषण खो गया है और आप इसके दोषों से बचना चाहते हैं, तो आप गुरुवार के दिन पीले वस्त्र, चने की दाल या हल्दी का दान जरूर करें। ऐसा करने से आप आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।

हो सकता है शुभ संकेत

    कई बार सोना खोना शुभ भी होता है। ऐसे में अगर आपका सोने का आभूषण खो गया है, तो घबराएं नही। शायद यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है।

    सोने का आभूषण खोना अच्छा संकेत नही माना जाता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik