हिंदू धर्म में कबूतर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में इससे जुड़े कई संकेतो का वर्णन मिलता है। कई घरों में कबूतर आता-जाता रहता है, लेकिन कई बार कबूतर घर में मर जाता है। आइए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं कि कबूतर का घर में मरना क्या संकेत देता है -
घर में कबूतर आना
घर में कबूतर के आने के पीछे कई संकेत छिपे होते हैं। कबूतर का घर में आना सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है।
पारिवारिक शांति
शास्त्रों के अनुसार, कबूतर का घर में आना पारिवारिक शांति लेकर आता है। हालांकि, कबूतर का घर में अंडे देना शुभ नहीं माना जाता है।
घोंसला देता है ये संकेत
घर में कबूतर का बना घोंसला मुसीबतों के आने का संकेत देता है, जबकि उसका घर में अंडे देना संतान पर संकट को दर्शाता है।
घर में मर जाए कबूतर
घर में कबूतर का मरना या उसका घर में प्राण छोड़ने का अर्थ है कि घर के किसी सदस्य की मृत्यु हो सकती है।
आपने देखा मरा हुआ कबूतर
अगर आपने घर में मरा हुआ कबूतर देखा है, तो परिवार के किसी सदस्य पर आपदा आ सकती है, जिसका निष्कर्ष मृत्यु से है। अगर घर में कबूतर बीमार है, तो यह भी अशुभ है।
बीमार कबूतर देता है ये संकेत
घर में बीमार कबूतर बीमारियों को पैदा करने वाले दोषों को बढ़ाता है, जिससे घर के सदस्यों पर गंभीर बीमारी का खतरा मंडराने लगता है।
किसी अन्य ने देखा मरा हुआ कबूतर
अगर आपके घर में किसी ओर ने मरा हुआ कबूतर देखा है, तो आपका कोई बेहद करीबी आपको धोखा दे सकता है या आपको विश्वासघास मिल सकता है।
आप भी जानें कि आखिर कबूतर का घर में मरना क्या-क्या संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com