हवाई यात्रा में कितने साल के बच्चे का टिकट लगता है?


Pragati Pandey
12-02-2025, 14:00 IST
www.herzindagi.com

    हवाई जहाज में यात्रा करना आज भी बहुत से लोगों का सपना होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि हवाई जहाज में यात्रा करने के लिए कितने साल के बच्चों का टिकट लगता है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किस आयु वर्ग के बच्चों का हवाई जहाज में किराया लगता है और कितना?

हवाई जहाज में बच्चों का टिकट आवश्यक

    अगर आप अपने बच्चे के साथ हवाई जहाज से यात्रा करने वाले हैं, तो आपको बच्चे के लिए टिकट लेना पड़ेगा। बिना टिकट के हवाई जहाज में यात्रा करना संभव नही है।

कितने साल के बच्चे पर लगता है टिकट?

    अगर आपके बच्चे की आयु 2 वर्ष से 12 वर्ष की है, तो आपको हवाई यात्रा के लिए टिकट लेना पड़ेगा। 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे हवाई यात्रा में बिना टिकट के यात्रा नही कर सकते है।

कितने साल के बच्चे पर नही लगता टिकट?

    अगर आपका बच्चा 2 वर्ष या उससे कम आयु का है, तो वह बिना टिकट के हवाई यात्रा कर सकता है। दरअसल, 2 वर्ष और उससे कम आयु के बच्चों पर हवाई जहाज का टिकट नही लगता है। ये बच्चे अपने माता-पिता के गोद में बैठकर यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज में बच्चों की सीट

    अगर आपके बच्चे की आयु 12 वर्ष या उससे कम है, तो उसकी सीट एयरलाइन्स को आपके पास ही देनी होगी। 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों की सीट थोड़ी दूर दे सकते हैं।

हवाई जहाज में बच्चों का किराया

    अगर आपका बच्चा 2 वर्ष से 12 वर्ष की आयु का है, तो उसका किराया आपके किराए का 75% होगा। यह अलग-अलग एयरलाइन्स में अलग हो सकता है।

हवाई जहाज में कितना पैसा ले जा सकते हैं?

    हवाई जहाज में देश में यात्रा करते समय आप मात्र 2 लाख रुपये तक ही ले सकते हैं। वहीं विदेश की यात्रा करते समय में 3000 डॉलर तक ले जा सकते हैं।

क्या हवाई जहाज में हाफ टिकट होता है?

    आपको बता दें कि जहाज में बच्चों की यात्रा के लिए किसी भी प्रकार का हाफ टिकट का प्रावधान नही है। अगर आपका बच्चा 2 वर्ष से अधिक है, तो उसके फूल टिकट ही लगेगा।

    हवाई जहाज में 2 वर्ष के ऊपर बच्चों का टिकट लगता है। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। शंका के समाधान के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik