आपने अक्सर शमी के पौधे के नीचे शिवलिंग को रखा देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा कि यह सही है या गलत? ऐसे में आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि शमी के पौधे के नीचे शिवलिंग रखने से क्या होता है। इस बारे में हमें ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी ने जानकारी शेयर की है।
शिवलिंग कहां रखें?
शमी के पौधे शिवलिंग रखना शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान शिव और शनिदेव दोनों प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही आपके घर में सुख- शांति बनी रहती है।
शनि दोष से कैसे बचें?
अगर आपको शनि दोष हो, तो आप शमी के पौधे के नीचे शिवलिंग रखकर पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष कम होने लगता है।
घर की समृद्धि के लिए क्या करें?
अगर आपके घर में समृद्धि की कमी हो, तो शमी के पौधे के नीचे शिवलिंग को रखकर पूजा जरूरकरें। ऐसा करने से घर में समृद्धि बनी रहती है।
घर में शांति के उपाय
अगर आपके घर में बार-बार लड़ाई- झगड़ा होता है, तो आप शिवलिंग को शमी के पौधे के निचे रखकर पूजा-पाठ करें। ऐसा करने से घर में झगड़े कम हो सकते हैं।
बीमारी से बचने के उपाय
अगर आपके घर में कोई हमेशा बीमार होता है, तो आप रोजाना शमी के पौधे और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने इस समस्या का समाधान हो सकता है।
शनि देव को कैसे प्रसन्न करें?
शनिदेव और शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आप हर शनिवार के दिन सुबह और शाम में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं।
शमी के पौधे के नीचे शिवलिंग रखना शुभ होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़ रहें।