अक्सर लोग घर में किसी भी जगह पर शू रैक रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि किचन के पास शू रैक रख सकते हैं या नहीं?
Image Credit : canva
शू रैक रखना
घर में शू रैक को रखते समय जगह का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार लोग शू रैक को गलत दिशा में रख देते हैं। इससे जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
Image Credit : canva
वास्तु शास्त्र
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : herzindagi
किचन के पास शू रैक रखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किचन के पास शू रैक रखना वर्जित माना जाता है। यह पूजनीय स्थान होता है, यहां पर शू रैक रखने से अशुभ परिणाम मिलते हैं।
Image Credit : canva
मां अन्नपूर्णा होती हैं नाराज
किचन का स्थान मां अन्नपूर्णा को समर्पित रहता है। ऐसे में किचन के पास शू रैक रखने से मां अन्नपूर्णा नाराज होने लगती हैं और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
Image Credit : herzindagi
आर्थिक तंगी का सामना करना
किचन के पास शू रैक रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, कर्ज की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
Image Credit : herzindagi
कार्य में असफलता
कई लोग किचन के पास शू रैक रख देते हैं। ऐसे लोगों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
Image Credit : herzindagi
परिवार में क्लेश की स्थिति
अगर आप किचन के पास शू रैक रखते हैं, तो आपके परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही, कोई सदस्य बीमार हो सकता है।
Image Credit : herzindagi
शू रैक कहां रखें?
वास्तु के अनुसार, घर में शू रैक रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। वहीं, उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए।
Image Credit : canva
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ