पैर के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से क्या होता है?


Jyoti Shah
09-02-2024, 12:30 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं का पैरों में बिछिया पहनने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, अगर आप पैर के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनती हैं, तो इससे कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

विवाह की निशानी

    बिछिया को शादी की निशानी के तौर पर माना जाता है। विवाह के बाद महिलाएं पैरों की तीन उंगलियों और अंगूठे में भी चांदी की अंगूठी पहनती हैं।

चंद्रमा का प्रतीक

    कहा जाता है कि पैर के अंगूठे में चांदी का छल्ला या बिछिया लक्ष्मी माता को आकर्षित करती है। साथ ही, इस धातु को चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता है।

पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत

    पैर के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही, जीवन में शांति बनी रहती है।

शरीर के लिए अच्छा

    चांदी धातु को शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे हमारी शरीर में मौजूद जल तत्व संतुलित रहता है।

मन करे शांत

    पैरों में चांदी का छल्ला पहनने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। साथ ही, इसे मन और मस्तिष्क को शांत रखने में मदद मिलती है।

बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

    माना जाता है कि चांदी का छल्ला पैर के अंगूठे में धारण करने से चांदी हमारे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है।

मिलती है पॉजिटिव एनर्जी

    पैर के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में महिलाओं को इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।

    चांदी का छल्ला पैर के अंगूठे में पहनना फायदेमंद साबित होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।