सुबह-सुबह नाचता हुआ मोर देखना कैसा होता है?


Jyoti Shah
22-04-2024, 16:30 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में मोर का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, मोर का कहीं दिखना हमें अलग-अलग संकेत देता है। ऐसे में अगर आपने सुबह के समय नाचता हुआ मोर देखा है, तो आइए जानते हैं कि इसका क्या अर्थ होता है। इस बारे में हमें उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से जानकारी प्राप्त हुई है।

शुभ संकेत

    सुबह के समय अचानक से मोर का नजर आना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपका पूरा दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है।

नाचता हुआ मोर

    अगर आपको सुबह-सुबह कहीं नाचता हुआ मोर नजर आ जाए, तो यह जीवन से जुड़े अच्छे और बुरे दोनों तरह के संकेत देता है।

भविष्य में मुश्किलों का सामना

    नाचता हुआ मोर सुबह के समय देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि भविष्य में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जीवन में कुछ नया

    माना जाता है कि नाचता मोर देखना इस बात की तरफ भी इशारा कर सकता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ नया होने वाला है।

सावधान रहने की जरूरत

    अगर आपको सुबह के समय अचानक से नाचता हुआ मोर दिख जाए, तो यह दर्शाता है कि आपके कार्यों पर लोगों की नजर है। ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए।

उड़ता मोर

    उड़ता हुए मोर बहुत कम लोगों को नजर आता है। लेकिन अगर आपको सुबह-सुबह कहीं उड़ता हुआ मोर दिख जाए, तो इसे शुभ माना जाता है।

शुभ समाचार

    सुबह के समय उड़ता हुआ मोर देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

    नाचता मोर देखना अच्छे और बुरे दोनो संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।