भारत में नेवले और सांप की लड़ाई के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। नेवला एक ऐसा जानवर है जो सांप को भी मात दे देता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह जानवर कई तरह के शुभ और अशुभ संकेत लेकर आता है। अगर आप कभी सपने में नेवले को देख लेते हैं, तो यह कई तरह के संकेत हो सकते हैं। आइए, जानते हैं-
नेवले का दिखना शुभ या अशुभ
नेवले एक ऐसा जानवर है, जो गांव और कस्बों में ज्यादा देखने को मिलता है। मान्यताओं के अनुसार यह जानवर काफी शुभ संकेत लेकर आता है।
परेशानियां होती हैं दूर
अगर आपके घर में कभी गलती से नेवला आ जाता है, तो यह फलदायक माना जाता है। इसका अर्थ है कि कुबेर भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
सपने में नेवले का दिखना
नेवले जैसा जानवर को सपने में देखना काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके साथ आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है।
आर्थिक लाभ का संकेत
सपने में नेवले को देखना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में आर्थिक लाभ या धन वृद्धि के संकेत मिलते हैं।
किस स्थिति में देखना होता है शुभ
अगर आप सपने में नेवले को जिंदा या मरा हुआ देख लेते हैं, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। यह आने वाले समय में बदलाव का संकेत लाता है।
सौभाग्य का प्रतीक
नेवले को फेंगशुई के मुताबिक काफी शुभ जानवर माना जाता है। यह सौभाग्य लेकर आता है। इसे आप वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में रख सकते हैं।
भगवान कुबेर का वाहन
मान्यताओं के अनुसार नेवले को कुबेर जी का वाहन कहा जाता है। इस वजह से हिंदू धर्म में इस जानवर को काफी शुभ और धन का प्रतीक माना जाता है।
सपने में नेवला का दिखना बहुत ही शुभ संकेत लेकर आता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।