हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रविवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे क्या होता है।
सूर्यदेव की पूजा
रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-पूर्वक उनकी पूजा करने और दीया जलाने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
सूर्य की अशुभता होगी दूर
कहा जाता है कि सूर्य की अशुभता को दूर करने के लिए रविवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना फलदायी माना जाता है।
धन लाभ
अगर आप रविवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, धन लाभ होता है।
जीवन के दुख होंगे दूर
कहा जाता है कि रविवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिल सकती है और खुशहाली आती है।
मुख्य द्वार पर दीया
अगर आप रविवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे नकारात्मकता दूर होती है।
सुख-समृद्धि
घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
जीवन में कामयाबी
अगर आप सरसों के तेल का दीपक रविवार के दिन जलाते हैं, तो इससे जीवन में कामयाबी हासिल हो सकती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
रविवार को मिट्टी के दीये में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।