हम अपने घर और रूम को सुंदर बनाने के लिए कई प्रकार के इंडोर प्लांट लेकर आते हैं। वास्तु के अनुसार इन पौधों को सही जगह रखने पर रखने से शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आपने अपने बेडरूम में लैवेंडर का पौधा रखा है, तो आइए जानते हैं कि इससे क्या होता है।
लैवेंडर का पौधा
वास्तु शास्त्र में बेडरूम में लैवेंडर प्लांट लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे आप अपने बेड के साइड टेबल पर रख सकती हैं।
पति-पत्नी लगाएं
लैवेंडर का पौधा पति-पत्नी को अपने बेडरूम में लगाना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच के चल रहे झगड़े कम होने लगते हैं।
मनमोहक खुशबू
बेडरूम में लैवेंडर प्लांट लगाने से चारों तरफ मनमोहक खुशबू फैल जाती है। ऐसे में रूम में सकारात्मकता बनी रहती है।
स्ट्रेस करे कम
अपने रूम में इस पौधे को रखने से दिनभर की थकान कम होती है। साथ ही, इससे स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है।
अच्छी नींद
अगर आप अपने बेडरूम में लैवेंडर का पौधा लगाती हैं, तो इससे अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, अच्छी नींद आती है।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली
बेडरूम में लैवेंडर का पौधा रखने से पति-पत्नी के रिश्ते के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
सुख-समृद्धि आती है
अगर आप अपने रूम में लैवेंडर का पौधा सही दिशा में रखती हैं, तो इससे जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
लैवेंडर का पौधा बेडरूम में रखना फलदायी होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें Herzindagi.com पर।