हिंदू धर्म में सुबह और शाम समय भगवानों की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में कई लोग घर में काल भैरव की तस्वीर भी रखते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि घर में काल भैरव की तस्वीर रखने से क्या होता है।
काल भैरव की पूजा
माना जाता है कि काल भैरव भगवान शिव के रौद्र रूप हैं। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को बड़े से बड़े संकट से मुक्ति मिल सकती है।
घर में न रखें फोटो
शिवपुराण में शिव जी के रुद्रावतार की तस्वीर को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को अशुभ फल प्राप्त हो सकता है।
घर में अशांति
माना जाता है कि काल भैरव की तस्वीर घर में लगाने से वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। साथ ही, घर की शांति भंग हो सकती है।
गृह क्लेश
अगर आपने घर में काल भैरव की प्रतिमा स्थापित की हुई है, तो इसे तुरंत हटा दें। इनकी तस्वीर को घर में रखने से परिवार में कलह बढ़ सकता है।
क्रोधित देवी-देवताओं की प्रतिमा
माना जाता है कि क्रोधित देवी-देवताओं की तस्वीर को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। यही वजह है कि काल भैरव की प्रतिमा को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है।
जीवन में समस्याएं
अगर आप घर में काल भैरव की तस्वीर या प्रतिमा रखते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों के जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं।
मंदिर में करें दर्शन
काल भैरव की तस्वीर कभी भी घर में नहीं रखनी चाहिए। आप काल भैरव के दर्शन और पूजा इनके मंदिर में जाकर कर सकते हैं।
घर में काल भैरव की प्रतिमा रखने से अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।