हम अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रकार की सजावट की चीजें घर लेकर आते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने घर में हाथी की मूर्ति भी रखते हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल तो आता ही होगा कि ऐसा करने से क्या होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से क्या होता है। इस बारे में हमें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित कैलाश नारायण शर्मा से जानकारी प्राप्त हुई है।
होता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में कई लोग हाथी को जोड़े में लाकर अपने घर में रखते हैं।
चांदी का हाथी
कहा जाता है कि घर में चांदी का हाथी रखना सबसे शुभ होता है। हाथी और यह धातु दोनों ही घर में सकारात्मकता बनाए रखने का काम करते हैं।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली
माना जाता है कि घर में जोड़े में हाथी की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच चल रहे लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं। साथ ही, दांपत्य जीवन खुशहाल बनता है।
नेगेटिविटी करे दूर
ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, घर में हाथी की मूर्ति लगाने से नेगेटिविटी दूर होने लगती है और घर का माहौल खुशनुमा बनता है।
घर में सुख-समृद्धि
कहा जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच में प्रेम बढ़ता है।
मनोकामनाएं होंगी पूरी
वास्तु के अनुसार, घर में सही जगह हाथी की मूर्ति रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही, घर की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
जीवन में सफलता
कहा जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से परिवार के सदस्यों को कार्यों में सफलता हासिल होती है। साथ ही, जीवन में खुशहाली आती है।
घर में हाथी की मूर्ति रखना फलदायी साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।