दालचीनी पाउडर हाथ में रखकर उड़ाने से क्या होता है?


Sneha Sharma
08-04-2025, 14:45 IST
www.herzindagi.com

    ग्रहों की दशा और दोषों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इनसे निपटने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें दालचीनी का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं दालचीनी से जुड़े कुछ खास उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से।

दालचीनी के उपाय

    घर में खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने के लिए दालचीनी का उपयोग लाभदायक माना गया है। माना जाता है कि इसके प्रयोग से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जो ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का कारक है।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

    अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो एक आसान उपाय यह है—थोड़ी सी दालचीनी को अपने हाथ में लेकर उस पर फूंक मारकर हवा में उड़ा दें। ऐसा करने से न केवल व्यापार में तरक्की मिलती है, बल्कि जीवन में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

    यह उपाय शरीर और वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी सहायक माना गया है। दालचीनी की शक्ति से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

    मुख्य दरवाजे पर खड़े होकर अपने हाथ में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर लें और उस पर फूंक मारकर उसे हवा में उड़ा दें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

पैसों की तंगी होती है दूर

    अगर आपको बार-बार पैसों की तंगी या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो दालचीनी पाउडर का यह उपाय जरूर आज़माएं।

वातावरण होता है शुद्ध

    घर की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के लिए, आप दालचीनी पाउडर का हल्का छिड़काव भी कर सकते हैं। यह उपाय वातावरण को शुद्ध करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।

    अगर आपको बार-बार पैसों की तंगी या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो दालचीनी पाउडर का यह उपाय जरूर आज़माएं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva