भारतीय घरों में अक्सर कई बार खाली मटका रखा जाता है। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सदियों पुरानी मान्यताओं और अनुभवों से जुड़ी आदत है। वास्तु शास्त्र में खाली मटका रखना शुभ और पॉजिटिविटी बढ़ाने का सोर्स माना जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी से जानें।
घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है
वास्तु के अनुसार घर में खाली मटका घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को खींच लेता है, जिससे घर का माहौल शांत और बैलेंस बना रहता है।
ध्यान और एकाग्रता में मददगार
जिस जगह पर खाली मटका रखा जाता है, वहां का वातावरण शांत और ध्यान करने के लिए अच्छा माना जाता है। यह बच्चों की पढ़ाई और बड़ों की मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा है।
वास्तु दोष दूर करे
अगर किसी के घर में वास्तु दोष के कारण परेशानियां रहती हैं, तो इसमें खाली मटका रखने से घर में दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
धन और समृद्धि बढ़ाए
ऐसा माना जाता है कि खाली मटका पॉजिटिव एनर्जी पैदा करता है, जिससे घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।
मिट्टी की ठंडक से शांति
मिट्टी का मटका नेचुरल रूप से शीतल होता है। इसके संपर्क में आने से मन को ठंडक मिलती है और बैलेंस बना रहता है। इससे स्ट्रेस भी कम होता है।
जल तत्व का प्रतीक
खाली मटका जल तत्व का प्रतीक होता है। भले ही वर खाली हो, मगर वह जल की एनर्जी को स्थिर रखता है, जिससे जीवन में संतुलन बना रहता है।
पूजा के स्थान के पास रखें
पूजा के स्थान के पास खाली मटका रखने से यह दैविक शक्तियों को आमंत्रित करता है। इसे पवित्रता और आस्था का प्रतीक माना जाता है।
खाली मटका घर की उत्तर पूर्व दिशा या पूर्व दिशा में रखें। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindagi.com पर क्लिक करें।