सावन में बाल कटवाने से क्या होता है?


Pragati Pandey
12-07-2025, 11:49 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को सावन में बाल कटवाने को मना करते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सावन में बाल कटवाने से क्या होता हो सकता है।

पूजा में बाधा

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सावन में बाल कटवाता है,तो इसकी वजह से उसकी पूजा में बाधा उत्पन्न हो सकता है।

पवित्रता होगी नष्ट

    सावन माह में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसे में इस पवित्र माह में बाल कटवाने को शारीरिक सजावट के रूप में माना जा सकता है, जिसकी वजह से आपके शरीर की पवित्रता नष्ट हो सकती है।

सांसारिक गतिविधियों में फंसना

    सांसारिक गतिविधियों से जुड़े रहकर भगवान की पूजा करना कठिन हो सकता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सावन में बाल कटवाता है, तो यह सांसारिक गतिविधियों से जुड़ा माना जा सकता है, जिससे पूजा करने में बाधा हो सकती है।

ग्रह होंगे खराब

    अगर आप सावन के पवित्र महीने में बाल कटवाते हैं, तो इसका असर आपकी कुंडली में ग्रहों पर पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके ग्रह खराब हो सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

    अगर आप सावन में बाल कटवाते हैं, तो इसकी वजह से आपके जीवन में समस्या आ सकती है। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

अशुभता बढ़ेगी

    अगर आपको अपने जीवन में शुभता बढ़ानी हो, तो सावन में बाल कटवाने से बच सकते हैं। सावन में बाल कटवाने से आपके जीवन में अशुभता बढ़ सकती है।

संक्रमण के होंगे शिकार

    सावन का महीना बारिश का होता है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। इस माह में बाल कटवाने से आप संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

    सावन में बाल कटवाना शुभ नहीं हो सकता है। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए आप ज्योतिष की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com