रात में घर में उल्लू आने से क्या होता है?


Smriti Kiran
06-03-2025, 16:26 IST
www.herzindagi.com

    उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। इसे अंधेरे में दिखाई देता है। इसका घर पर आना बेहद शुभ माना जाता है। आइए आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी जानें रात के समय उल्लू के घर आने से क्या होता है-

होते हैं सकारात्मक बदलाव

    उल्लू, सौभाग्य और ज्ञान का प्रतीक है। इसका रात में दिखाई देना या रात में घर आने का मतलब सकारात्मक बदलाव हो सकता है। इससे रुके कार्य बनते हैं।

आवाज आने पर आती है खुशियां

    रात के समय उल्लू की आवाज घर पर आए, तो यह बेहद खुशी की बात मानी जाती है। इससे इच्छा पूर्ण होती है और घर में खुशियां आती हैं।

आर्थिक परेशानियां होती हैं दूर

    रात के समय उल्लू की आंखों से आपकी आंखें मिल जाए, तो बेहद शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और आपके बिगड़े काम बन जाते हैं।

सफेद उल्लू का दिखना

    वैसे तो, ब्राउन, ब्लैक कलर के उल्लू दिख जाते हैं, लेकिन अगर सफेद रंग के उल्लू आपको रात में दिख जाए, तो उसका परिणाम बेहद दुर्लभ होता है। इस रंग के उल्लू साक्षात दुख हर्ता माने जाते हैं।

करियर ग्रोथ

    रात के समय उल्लू देखने का मतलब करियर में ग्रोथ भी होता है। इससे आपकी उन्नति के राहें आसान हो जाएंगी और आप तरक्की करेंगे।

परेशानियों से मुक्ति

    उल्लू का रात में दिखना और घर आने का मतलब संकटों का निवारण भी होता है। इससे जीवन में हो रही परेशानी से मुक्ति मिलती है और भाग्य के नए द्वार खुलते हैं।

शुभ होता है उल्लू

    दिखना वैसे तो उल्लू को रात में दिखाई देता है, लेकिन अगर गलती से उल्लू दिन में भी दिख जाए, तो भी यह शुभ है। इससे भाग्योदय होता है।

    उल्लू के घर में दिखने से मिलते हैं ये संकेत। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com