कुबेर जी की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?


Sneha Sharma
06-05-2025, 12:07 IST
www.herzindagi.com

    किसी भी व्यक्ति के जीवन में पैसे को विशेष महत्व होता है। पैसों की तंगी के कारण कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए कई उपाय बताएं गए हैं।

कुबेर जी की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

    आज हम यहां ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानेंगे कि कुबेर जी की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

कुबेर देवता की मूर्ति रखने की दिशा

    आपको बता दें कि अगर आप घर में कुबेर देवता की मूर्ति रख रहे हैं, तो आप कुबेर देवता का मुख उत्तर दिशा तरफ हा रखें। इससे जीवन में धन के साथ सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

ऐसे रखें कुबेर देवता की मूर्ति

    आपको बता दें कि कुबेर देवता का मुख हमेशा मुख्य द्वार की तरफ होना चाहिए। इसका स्थान साफ-सुथरा होना चाहिए। इससे  कुबेर देवता बेहद प्रसन्न होते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

इस दिशा में न रखें कुबेर देवता की मूर्ति

    आपको बता दें कि दक्षिण दिशा में कभी भी कुबेर देवता की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में यम और पितरों का वास माना जाता है। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

उत्तर-पश्चिम दिशा

    आपको बता दें कि घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में भी कुबेर देवता की प्रतिमा को नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि के योग बनने लगते हैं।

कुबेर मंत्र का जाप करें

    कुबेर देव की मूर्ति को स्थापित करने के लिए मूर्ति रखने पर मंत्र का 11 बार जाप जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में दुख और दरिद्रता का वास खत्म हो जाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी संतुलित होती है।

आर्थिक तंगी होती है दूर

    आपको बता दें कि वास्तु दृष्टिकोण से देखा जाए तो घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं पड़ेगा ।

    वास्तु दृष्टिकोण से देखा जाए तो घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva