घर में काले तिल के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है ?


Sneha Sharma
10-02-2025, 11:59 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में भगवान की पूजा के दौरान दीपक प्रज्वलित करना विशेष महत्व रखता है। भगवान के समक्ष दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। खासकर संध्या समय में दीपक जलाना अत्यधिक शुभ माना जाता है।

काले तिल के तेल का दीपक

    आमतौर पर घर में हम सरसों के तेल या घी का दीपक जलाते हैं, लेकिन काले तिल के तेल का दीपक जलाने के भी कई ज्योतिषीय महत्व हैं और इसके कई लाभ भी होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बुरी शक्तियां होती हैं नष्ट

    यदि आप घर में तिल के तेल का दीपक जलाते हैं, तो यह न केवल घर की अन्य बाधाओं को दूर करता है, बल्कि बुरी शक्तियों को भी नष्ट करता है। इस दीपक से घर में पवित्रता और शांति का वातावरण बनता है।

सूर्य की स्थिति होती है मजबूत

    अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो तिल के तेल का दीपक जलाने से आपको लाभ हो सकता है। यह दीपक आत्मविश्वास का प्रतीक होता है और इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

चंद्रमा की स्थिति होती है मजबूत

    चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जिसे भावनाओं और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो आप शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाकर इसके सकारात्मक प्रभावों का लाभ ले सकते हैं।

मंगल ग्रह होता है मजबूत

    चंद्रमा की तरह मंगल ग्रह का भी हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो संध्याकाल में नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक जलाने से इसके शुभ प्रभाव मिलते हैं।

शनि दोषों से मुक्ति

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

    हिंदू धर्म में भगवान की पूजा के दौरान दीपक प्रज्वलित करना विशेष महत्व रखता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com