घर में कबूतर का गुटर गू करना शुभ या अशुभ? जानें


Jyoti Shah
12-02-2025, 10:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में ऐसी कई घटनाओं के बारे में बताया गया है, जो हमें असल जीवन से जुड़े अच्छे या बुरे संकेत देते हैं। इन्हीं में से एक है कबूतर का घर पर आकर गुटर गू करना। अगर आपके घर पर आकर भी कबूतर बोलता है, तो आइए जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से कि इसका क्या मतलब होता है।

कबूतर का घर आना

    माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में कबूतर आकर बैठता है, तो यह एक शुभ संकेत साबित हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपके घर में शुभता का आगमन हो सकता है।

कबूतर का गुटर गू बोलना

    अगर कबूतर आपके घर पर आकर गुटर गू बोलता है, यो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका भाग्य जाग सकता है।

धन लाभ का संकेत

    ऐसी मान्यता है कि अगर कबूतर सुबह के समय किसी व्यक्ति के घर पर जाकर गुटर गू बोलता है, तो यह धन लाभ होने का संकेत हो सकता है।

नकारात्मकता होगी दूर

    घर में कबूतर का आकर गुटर गू बोलना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने वाली है। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

माता लक्ष्मी की कृपा

    कहा जाता है कि घर में कबूतर आना बहुत फलदायी हो सकता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है।

जीवन में खुशहाली

    अगर आपके घर में सुबह-सुबह कबूतर आकर गुटर गू बोलता है, तो इसका अर्थ है कि आपके घर और जीवन में खुशहाली आने वाली है।

घर में सुख-शांति

    माना जाता है कि घर में आकर कबूतर का बोलना इस बात का संकेत होता है कि जातक के घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ने वाली है।

    कबूतर का घर पर आकर गुटर गू बोलना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com, freepik.com