स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना अलग महत्व होता है, जो हमारे जीवन से जुड़ा होता है। ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानते हैं कि सपने में सोना गुम होने का क्या मतलब है?
सपने में सोना गुम होने का क्या मतलब है?
आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सोना गुम होना सही संकेत नहीं होता है। लेकिन अगर सपने में आपको सोना दोबारा मिल जाए, तो यह सही संकेत माना जाता है।
सपने से सोने के गहने देखना
सपने में सोने के गहने देखना अलग इशारा करता है। सपने से सोने के गहने रखे हुए देखना काफी शुभ माना जाता है, इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
सोने के गहने का उपहार मिलना
आपको बता दें कि सपने अगर कोई आपको सोने के गहने उपहार में दे रहा है, तो यह शुभ संकेत हो सकता है। इससे आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता हैं।
सपने में अचानक से सोना मिलना
सपने में आपको अचानक से सोने के गहने मिलते हैं, तो यह कोई बड़ा मुनाफा होने का संकेत हो सकता है। इससे आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
सपने में खुद को गहने पहने हुए देखना
आपको बता दें कि अगर आप अपने सपने में खुद को सोने के गहने पहने हुए देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है।
सपने में चांदी के गहने सोने में बदलना
अगर आप अपने सपने में चांदी के गहनों को सोने में परिवर्तित होते हुए देखते हैं, तो यह उन्नति मिलने का संकेत होता है। इससे आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
आपको बता दें कि कुछ मान्यताओं के अनुसार, सोना खोना माता लक्ष्मी की कृपा में कमी का भी संकेत माना जाता है। इससे जीवन में धन की कमी भी हो सकती है।
अगर आप अपने सपने में खुद को सोने के गहने पहने हुए देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com