सपने में कुत्तों को रोते हुए देखना किस बात का संकेत होता है?


Sneha Sharma
07-05-2025, 13:09 IST
www.herzindagi.com

    जैसा कि आप जानते हैं कि सपनों का हमारे जीवन से गहरा संबंध माना जाता है। अक्सर हम जो सपने रात में देखते हैं, उनका हमारे जीवन की घटनाओं से कोई न कोई जुड़ाव होता है। इन सपनों के माध्यम से हमें कई संकेत भी मिलते हैं।

सपने में कुत्तों को रोते हुए देखना

    सपने में रोते हुए कुत्ते को देखना भी एक विशेष संकेत माना जाता है। आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जानते हैं इसका क्या अर्थ हो सकता है।

नकारात्मक घटना का संकेत

    सपनों में रोते हुए कुत्ते को देखना अशुभ संकेत माना जाता है। यह किसी बुरी खबर या जीवन में किसी नकारात्मक घटना का संकेत हो सकता है।

खतरे या परेशानी का संकेत

    अगर आप खुद को सपने में रोते हुए कुत्ते के पास या उसके साथ देख रहे हैं, तो यह इस बात का इशारा है कि आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह सपना किसी खतरे या परेशानी की ओर संकेत करता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

परिवार संकट पर आने का संकेत

    अगर आपने सपने में रोते हुए कुत्ते को अपने परिवार के साथ देखा है, तो यह भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात की चेतावनी हो सकती है कि आपको अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

परिवार में तनाव या कलह का संकेत

    सपने में बहुत सारे कुत्तों को एक साथ रोते हुए देखना भी परिवार में तनाव या कलह का संकेत देता है। इससे पारिवारिक जीवन और वैवाहिक संबंधों में मतभेद की संभावना हो सकती है।

नौकरी या व्यवसाय में नुकसान

    सपने में रोता हुआ कुत्ता गुस्से में भी दिखाई दे, तो यह संकेत देता है कि आपको धोखा मिल सकता है या नौकरी या व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है।

कुत्ते को किसी का पीछा करते हुए देखना

    आपको बता दें कि सपने में अगर कुत्ते को किसी का पीछा करते हुए देखते हैं, तो आपको जीवन में संघर्ष को दर्शाता है। इससे जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

    सपने में बहुत सारे कुत्तों को एक साथ रोते हुए देखना भी परिवार में तनाव या कलह का संकेत देता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva