माना जाता है कि बच्चों का अचानक बीमार होना, पैसों की तंगी, घर में समस्याएं आदि बुरी नजर की वजह से भी हो सकता है। बुरी नजर के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। लेकिन इसकी पहचान कैसे करें। आइए, जानते हैं बुरी नजर लगने पर क्या संकेत मिलते हैं।
थकान व कमजोरी
अगर आपको नींद आने के बाद भी थकान व कमजोरी महसूस होती है, तो यह नजर लगने का संकेत हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति का किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है।
बनते काम बिगड़ना
जीवन में बनते हुए कामों का भी बिगड़ जाना नजर लगने का संकेत हो सकता है। ऐसे में जीवन में समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही हर समय मन उदास रहता है।
भूख न लगना
बुरी नजर लगने पर व्यक्ति की भूख बिल्कुल मर जाती है। ऐसे में बिना कुछ खाए हुए ही पेट भरा हुआ लगता है। यह नजर लगने का संकेत हो सकता है।
अचानक चिड़चिड़ापन
अगर आप परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार में अचानक बदलाव देख रहे हैं कि वह चिड़चिड़ा हो गया है। तो यह नजर लगने का संकेत हो सकता है।
पैरों की पिंडलियों में दर्द
माना जाता है कि पैरों की पिंडलियों में अचानक दर्द होना इसका शुरूआती लक्षण हो सकता है। ऐसे में इसके पीछे का कारण समझ नहीं आता है।
कैसे उतारें बुरी नजर
अगर किसी को बुरी नजर लगी है, तो सिर के ऊपर से पानी का आधा भरा हुआ गिलास 7 बार घुमाएं। इसके बाद यह पानी किचन की सिंक में डाल दे।
नमक के पानी से नहाना
अगर आपको बुरी नजर लगी है, तो ऐसे में पानी में नमक डालकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और नजर दोष भी कम हो सकता है।
इस तरह बुरी नजर लगने पर आप इन संकेतों से पता लगा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।