घर में जीवित कछुआ रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
Pragati Pandey
08-01-2025, 11:51 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में घर के अंदर जानवरों को पालने के लिए भी वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाता है। कुछ लोग घर में कछुआ भी पालते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में जीवित कछुआ रखने के लिए वास्तु शास्त्र के नियम क्या कहते है? इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी ने जानकारी शेयर की है।
कछुआ का महत्व
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में आर्टिफिशियल कछुआ रखना और जीवित कछुआ पालना बहुत ही शुभ होता हैं। घर में कछुआ पालने से सुख-शांति और संपन्नता बनी रहती है।
घर में कछुआ कैसे रखना चाहिए?
घर में दोनों तरह के कछुओं को रखा जा सकता है। जैसे किसी को जीवित कछुआ रखना है, तो वह भी रखा जा सकता है और किसी को आर्टिफिशियल कछुआ रखना है, वह भी रखा जा सकता है।
कच्छप अवतार किस देव का अवतार है?
हिंदू धर्म में कछुआ को भगवान विष्णु के कच्छप के अवतार के रूप में पूजा जाता है। इस वजह से ही घर में जीवित कछुआ पालने की सलाह दी जाती हैं।
कछुआ किस दिशा में रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के नियमों को मानें तो आप घर में जीवित कछुआ को उत्तर दिशा की ओर रखें। इसे उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में जीवित कछुआ को इस दिशा में रखना बहुत शुभ होता है।
कछुआ ईशान कोण में रखने से क्या होता है?
जीवित कछुआ को ईशान कोण में रखने से घर में सकारात्मकता, समृद्धि, धन और शांति बनी रहती है। ऐसे में घर में कछुआ पालने से इन चीजों की कमी नहीं होती है।
कछुआ किस दिशा में नहीं रखना चाहिए?
जीवित कछुआ को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में दुष्प्रभाव पड़ सकता है। जीवित कछुआ को हमेशा वास्तु के नियमों के साथ ही रखना चाहिए।
कछुआ कहां नहीं रखना चाहिए?
जीवित कछुए को कभी-भी बाथरुम के पास, बेडरूम में और अंधेरे कमरे में नही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर पर बुरा असर पड़ सकता है।
घर में जीवित कछुआ पालना शुभ होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।