खाना खाने से जुड़े वास्तु टिप्स, जानें


Smriti Kiran
28-06-2022, 11:20 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व बताया जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार दिशाओं के अनुरूप भोजन करना स्वास्थ के लिए बेहतर होता है।

    इसलिए भोजन करते समय दिशाओं का ध्यान जरूर रखें। आइए जानें वास्तु के अनुसार भोजन करने की सही दिशा के बारे में-

भोजन करने के लिए पूर्व दिशा

    पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से रोग और मानसिक तनाव दूर होते हैं। जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने वाले लोगों को खासकर पूर्व दिशा में बैठकर ही भोजन करना चाहिए।

पूर्व दिशा का महत्व

    वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन्हें आयुष्य की इच्छा हैं, उन्हें पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए।

उत्तर दिशा

    उत्तर दिशा में बैठकर भोजन करने से धन, विद्या एवं आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। करियर की प्लानिंग कर रहे लोगों को इस दिशा में बैठकर ही भोजन करना चाहिए।

उत्तर दिशा में भोजन करने का महत्व

    वास्तु के अनुसार उत्तर मुख बैठकर भोजन करने से सदाचार और अच्छे गुण का संचार होता है।

पश्‍चिम दिशा

    वास्तु शास्त्र में भोजन करने के लिए पश्‍चिम दिशा भी अच्छी मानी गई है। व्यापारी, नौकरी-पेशा लोगों के लिए इस दिशा में बैठकर भोजन करना अच्छा होता है।

पश्‍चिम दिशा होता है शुभ

    इसके अलावा क्रिएटिव फील्ड के लोग या जिन लोगों का दिमाग संबंधित कार्य है, उन्हें भी इस दिशा में बैठकर भोजन करना शुभ माना गया है।

पश्‍चिम दिशा का महत्व

    जिस किसी को भी लक्ष्मी की इच्छा है, मतलब धन-धान्य की इच्छा है, उन्हें पश्‍चिम की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए।

दक्षिण दिशा की ओर

    दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है, इसलिए कभी भी दक्षिण की ओर मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए।

दक्षिण दिशा में बैठकर खाने के नुकसान

    इस दिशा की ओर मुख करके खाने से दुर्भाग्य बढ़ता है और पाचन समेत पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इन नियमों का भी करें पालन

    वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में आए मेहमानों को दक्षिण या पश्‍चिम दिशा में बिठाकर खाना खिलाएं और खुद पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाएं।

जमीन पर बैठकर खाना खाएं

    कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं। इसके अलावा थाली को हाथ में उठाकर भी भोजन न करें। जमीन पर बैठकर और पालथी मारकर खाना शुभ माना गया है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com