घर के दरवाजे के ऊपर नहीं लगानी चाहिए घड़ी, जानें नियम
Sneha Sharma
12-01-2025, 18:00 IST
www.herzindagi.com
वास्तु शास्त्र में हमारे आस-पास रखी हर वस्तु के उपयोग और नियमों के बारे में बताया गया है। इन नियमों का पालन करने से हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशी का वास होता है। घर में रखी प्रत्येक वस्तु का अपना एक वास्तु नियम और महत्व होता है।
दीवार घड़ी
दीवार घड़ी लगभग हर घर में पाई जाती है और यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीवार घड़ी को सही दिशा में लगाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, लोग अक्सर दरवाजे के ऊपर दीवार घड़ी लगाते हैं, लेकिन क्या यह वास्तु शास्त्र के अनुसार सही है? इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हम बात करते हैं हुसैन मिनावाला, वास्तु कंसल्टेंट और सैक्रेड जियोमेट्री विशेषज्ञ से।
नकारात्मकता का वास
आपको बता दें कि कभी दीवार घड़ी को दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। यह वास्तु के अनुसार सही नहीं माना गया है और इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है। इस बात का भी ध्यान दें कि कभी भी आप दीवार घड़ी घर के बाहर न लगाएं।
दक्षिण दिशा में नहीं लगाएं दीवार घड़ी
इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी दीवार घड़ी को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए और इसका मुख हमेशा उत्तर दिशा में ही होना चाहिए। ऐसा करने से भाग्योदय होता है।
बेडरूम में भी घड़ी लगाने की सही दिशा
हम सभी के घरों में बेड रूम में दीवार घड़ी होती है। आपको बता दें कि बेडरूम में भी घड़ी लगाने की सही दिशा होती है। आप कभी भी बेड के सामने दीवार घड़ी न लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
खराब घड़ी नहीं लगानी चाहिए
कभी भी घर में ऐसी घड़ी नहीं लगानी चाहिए जो काफी समय से खराब हो। अगर ऐसी घड़ी आपके घर हैं, तो उसे तुरंत हटा दें या उसे ठीक कर लें। आपको बता दें कि यह घड़ी नकारात्मक और दुर्भाग्य लाती है।
बंद न छोड़ें घड़ी
वास्तु के अनुसार दीवार पर लगी घड़ियों को हमेशा साफ रखना चाहिए और उनको कभी भी बंद न छोड़ें। आपको बता दे कि गंदी और मैली घड़ी भी घर में लड़ाई झगड़े का कारण बनती हैं।
बेडरूम में भी घड़ी लगाने की सही दिशा
वस्तु शास्त्र में बेडरूम में भी घड़ी लगाने की सही दिशा के बारे में बताया गया है। आपको बता दें कि शयनकक्ष में भी आज उत्तर दिशा में ही घड़ी लगाएं और सिर के पीछे ही घड़ी को रखें। वस्तु शास्त्र के अनुसार ये शुभ माना जाता है।
आपको बता दें कि कभी दीवार घड़ी को दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। यह वास्तु के अनुसार सही नहीं माना गया है इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com