किचन के गेट पर बांधे फिटकरी, घर की ये 7 समस्याएं होंगी दूर
Pragati Pandey
08-04-2025, 15:50 IST
www.herzindagi.com
फिटकरी एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। खाने, दवा और नजर उतारने से लेकर कई अन्य कामों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किचन के गेट पर फिटकरी बांधने से कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।
वास्तु दोष होगा कम
अगर आपके घर में वास्तु दोष की समस्या है, तो आप अपने किचन के गेट पर फिटकरी को बांध सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष कम हो सकता है। फिटकरी को वास्तु दोष कम करने के लिए अच्छा माना जाता है।
नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगी आजादी
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, तो आप अपने किचन के गेट पर फिटकरी को बांध सकते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नही कर पाएगी। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है।
आर्थिक स्थिति में आएगी सुधार
अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब है और आपके बार-बार धन हानि हो रही है, तो आप अपने किचन के गेट पर फिटकरी बांध सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।
तनाव होगा कम
अगर आपके घर में हमेशा तनाव और लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है, तो आप अपने किचन के गेट पर फिटकरी को बांध सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थिति कम हो सकती है। इसके साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ सकता है।
नजर की समस्या से मिलेगी राहत
अगर आपके घर में बार-बार लोगों के खाने में नजर लग जाती है, जिसकी वजह से उन्हें खाने का मन नही करता है, तो आप अपने किचन के गेट पर फिटकरी को बांध सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर की नजर की समस्या का समाधान हो सकता है।
कर्ज होगा कम
अगर आपके घर के लोगों पर हमेशा कर्ज का बोझ बना रहता है। इसके साथ ही चुकाने के बाद वापस कर्ज हो जाता है, तो आप अपने किचन के गेट पर फिटकरी बांध सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर के लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता
अगर आपको व्यापार और नौकरी में लंबे समय से कोई सफलता नही मिल पा रही है, तो आप इस इच्छा को मन में रखते हुए किचन के गेट पर फिटकरी बांध सकते हैं। ऐसा करने से आपको सफलता मिल सकती हैं।
किचन के गेट पर फिटकरी बांधने से ये 7 समस्याएं दूर हो सकती हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।