घर के मंदिर में रखें ये चीजें, खिंचा चला आएगा धन


Jyoti Shah
16-09-2024, 18:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में घर में पूजा स्थल बनवाने का विशेष महत्व होता है। रोजाना सुबह और शाम के समय मंदिर में भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, अगर आप घर के पूजा स्थल पर कुछ खास चीजों को रख लें, तो इससे आपको कई शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा घर में क्या रखना चाहिए।

गंगा जल रखें

    मान्यता है कि घर के पूजा स्थल पर गंगा जल जरूर रखना चाहिए। इसे बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में मंदिर में इसे रखने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

    अगर आप पूजा स्थल पर गंगा जल रखते हैं, तो इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा घर के सदस्यों पर बनी रहती है।

शंख रखें

    माना जाता है कि घर के मंदिर में शंख रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, शंख मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माना जाता है।

नेगेटिविटी होगी खत्म

    अगर आप पूजा स्थल पर शंख रखते हैं और इसे पूजा की समय बजाते हैं, तो इससे घर से नकारात्मकता समाप्त होने लगती है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन लाभ

    घर के मंदिर में शंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा घर के सदस्यों पर बनी रहती है। साथ ही, माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन लाभ होने लगता है।

शालिग्राम रखें

    माना जाता है कि घर के मंदिर में शालिग्राम जरूर स्थापित करना चाहिए। इसे भगवान विष्णु का रूप माना गया है। ऐसे में शालिग्राम को घर में रखने से शुभ फल प्राप्त होता है।

कामयाबी होगी हासिल

    पूजा स्थल पर शालिग्राम स्थापित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों को जीवन में सफलता हासिल होती है।

    इन तीन चीजों को मंदिर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।