30 साल की होने से पहले आपको जान लेनी चाहिए ये चीज़ें


Yashasvi Yadav
2023-03-14,18:39 IST
www.herzindagi.com

    30 की उम्र से कई महिलाएं डरती हैं पर इस उम्र के होने पर कुछ चीज़ें आपको पता होनी चाहिए।

अभी भी सिंगल है तो क्या करें?

    कई लड़कियों को इस दौरान बहुत ज्यादा एंग्जाइटी होने लगती है और कुछ पर तो लड़के ढूंढने का टॉर्चर और अरेंज मैरिज के लिए लड़कों से मिलने की परेशानी होती है। यकीन मानिए ये बिल्कुल नॉर्मल है और आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान खुद को गलत ना समझें।

फाइनेंस की जिम्मेदारी

    आपके फाइनेंस की जिम्मेदारी कोई और नहीं लेगा। शादी होना या ना होना ये सब कुछ किसी भी हालत में फाइनेंस की जिम्मेदारी को कम नहीं करता। फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने के साथ-साथ फाइनेंस की जिम्मेदारी भी लेना जरूरी है।

इमोशनल अटैचमेंट कम करें

    ये उम्र ऐसी है जब आपको इमोशनल अटैचमेंट कम करने चाहिए ना कि बढ़ाने चाहिए। इस समय आपको किसी ना किसी की जरूरत महसूस होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप इमोशनल अटैचमेंट बढ़ा लें। इस दौरान अगर किसी से इमोशनल अटैचमेंट हुआ और आपको धोखा मिला तो तकलीफ ज्यादा होगी।

सोशल मीडिया से रहे दूर

    सोशल मीडिया में जो कुछ भी दिखता है वो सही हो ये जरूरी नहीं है। सोशल मीडिया आपको एंग्जाइटी दे सकता है। लोग दिखावे में ज्यादा यकीन करते हैं, लेकिन 30 के बाद आपको ये फीलिंग आती है कि शायद आप में कोई कमी है। इसलिए सोशल मीडिया से थोड़ा सा दूर रहें।

शरीर हो रहा है कमजोर

    ऐसा लगता है जैसे 30 के होते ही शरीर ये बताने लगता है कि आप बूढ़ी हो रही हैं। आपको हैंग ओवर ज्यादा होता है, आपको कई जगहों पर दर्द ज्यादा होता है, आपको परेशानी भी ज्यादा होने लगती है और इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ये बहुत ही आम है और नहीं आपके साथ कुछ अनोखा नहीं हो रहा है।

सोलो ट्रिप पर जाएं

    अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि महिलाएं अपने जीवन में एक बार अकेले ट्रिप पर जाएं। इसके लिए आप देश के अंदर या विदेश दोनों में से कहीं भी जा सकती हैं। पार्टनर के साथ तो हर कोई घूमता है लेकिन अकेले या दोस्तों के साथ घूमने से लम्हें यादगार बनेंगे।

सेल्फ सिक्योरिटी

    किसी भी बुरी परिस्थिति में पड़ने पर आपको बचाने लिए कोई आए ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करना आए। इसके लिए आपको जूडो, कराटा आदि सीखना काफी जरूरी है। इससे आपको खुद की सुरक्षा के लिए दूसरों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।