पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करने से क्या होता है?


Pragati Pandey
30-01-2025, 11:13 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू वेद-पुराण और शास्त्रों में पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। रोजाना पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है। पूजा करने के लिए दिशा का भी ज्ञान होना जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किल पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करने से क्या होता है? इस बारे में हमें ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी ने जानकारी शेयर की है।

पूजा क्या होता है?

    पूजा एक ऐसी विधि है, जिसमें देवी-देवताओं का आवाहन करके उनको स्नान करना, भोग लगाना, आरती करना और अपने जीवन के लिए मंगल कामना करना शामिल है।

पूर्व दिशा का महत्व

    ईश्वर की पूजा करने के लिए पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिशा में भगवान सूर्य का वास होता है, ऐसे में इस दिशा में मुंह करके पूजा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

पूर्व दिशा का समृद्धि से संबंध

    पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आपके घर में किसी भी प्रकार के समस्या उत्पन्न होने की संभावना काफी कम होती है।

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

    अगर आप पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करती हैं, तो आपके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा उन स्थानों पर कभी प्रवेश नही कर पाती, जहां ईश्वर का वास होता है।

उत्तर दिशा का महत्व

    पूर्व दिशा की ओर मुंह करने से जो लाभ मिलता है, वही लाभ आपको उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पूजा करने से मिलता है।

उत्तर दिशा का संबंध किससे है?

    उत्तर दिशा को घर की सुख-समृद्धि और वैभव से जोड़ा जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में मुंह करके पूजा करती हैं, तो आपके घर में कभी-भी समृद्धि की कमी नही होगी।

पूजा के लिए सही दिशाएं

    आप पूर्व दिशा के साथ-साथ उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भी पूजा कर सकती हैं। ये दोनों दिशाएं पूजा करने के लिए उत्तम मानी गई हैं।

    पूर्व दिशा में देवताओं का वास होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik