'गुम है किसी के प्यार में' के शक्ति अरोड़ा की लव स्टोरी है बेहद खास
Megha Jain
17-12-2023, 13:00 IST
www.herzindagi.com
'कुंडली भाग्य' और 'गुम है किसी के प्यार में' के फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा को फैंस से खूब प्यार मिलता है। एक्टर की जोड़ी हर किसी एक्ट्रेस के साथ बहुत पसंद की जाती है। फिलहाल, उनकी जोड़ी सीरियल में भाविका शर्मा उर्फ सवि के साथ बहुत पसंद की जा रही है। असल जिंदगी में वे नेहा सक्सेना को अपना दिल देकर उनसे शादी कर चुके हैं। आइए, आपको दोनों की लविंग केमिस्ट्री दिखाते हैं -
सीरियल तेरे लिए
शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना पहली बार साल 2010 में शो 'तेरे लिए' के सेट पर मिले थे। शो में दोनों ने ऑन-स्क्रीन कपल की भूमिका निभाई थी।
कपल बने दोस्त
शक्ति और नेहा सक्सेना शुरुआत में जल्दी ही दोस्त बन गए थे। उनकी केमिस्ट्री सीरियल में बहुत अमेजिंग थी, लेकिन तब उनके बीच कुछ नहीं चल रहा था।
शक्ति अरोड़ा का पहला प्यार
नेहा शक्ति का पहला प्यार नहीं थीं। उनका पहला ब्रेकअप हो चुका था। उन्हें जिंदगी के मुश्किल मोड़ पर नेहा दोस्त के रूप में मिली थीं।
शक्ति अरोड़ा ने किया प्रपोज
शक्ति ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी मुझे नेहा को प्रपोज करने में 1 साल लग गया।'
शक्ति और नेहा ने किया डेट
शक्ति के प्रपोजल के बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। नेहा ने अपनी कुकिंग स्किल्स और शक्ति ने अपनी ईमानदारी से नेहा को इंप्रेस किया था।
शक्ति और नेहा का रोका
कपल ने रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2014 में रोका सेरेमनी की। उनकी रोका सेरेमनी बहुत प्राइवेट थी। इसमें बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
शक्ति और नेहा की शादी
कपल ने साल 2018 में आकर गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की लाइफ में बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न्स आए, लेकिन उन्होंने शादी करके लविंग कपल का खिताब जीत लिया।
आप भी शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना की लविंग केमिस्ट्री के बारे में जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com