रात में सोते समय सपने देखना एक आम बात है। वहीं, कई बार हमें कुछ ऐसे सपने आते हैं जो यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि इस सपने का क्या मतलब है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर स्वप्न का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सपने में नॉनवेज देखना शुभ है या अशुभ। आइए जानें इस बारे में न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार जी से-
मांस देखने का अर्थ
सपने में नॉनवेज देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने स्वप्न में क्या देखा है।
पका हुआ मांस
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में पका हुआ मांस देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है।
कच्चा मांस
अगर आपको सपने में कच्चा मांस दिखाई देता है, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है कि। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ बहुत बुरा हो सकता है।
बासी मांस
माना जाता है कि अगर आप सपने में खुद को बासी मांस खाते हुए देखें, तो यह शुभ नहीं होता है। इसका मतलब है कि आपको अपने अतीत में कि गई किसी गलती की सजा मिल सकती है।
परिवार के साथ चिकन खाना
माना जाता है कि अगर आप सपने में अपने परिवार के साथ चिकन खा रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है।
मांस कटते हुए देखना
अगर आप सपने में मांस को कटता देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपनी कोई बहुत कीमती चीज किसी के साथ बांट सकते हैं।
खुद को चिकन खाते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार खुद को चिकन खाते देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सपने में नॉनवेज देखना अच्छे और बुरे दोनों संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।