सपने में होली देखने का क्या अर्थ है?


Jyoti Shah
15-03-2024, 14:00 IST
www.herzindagi.com

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम रात में सोते समय जो सपने देखते हैं, उनमें से कुछ स्वप्न हमें शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। वहीं, अब होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अगर आपने सपने में खुद को होली खेलते हुए या होली के रंग देखे हैं, तो आइए जानते हैं कि इसका क्या अर्थ होता है।

खुद को होली खेलते देखना

    अगर आप सपने में खुद को होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको आपका पार्टनर जल्द मिल सकता है।

गुलाबी रंग से होली खेलना

    सपने में खुद को गुलाबी रंग से होली खेलते हुए देखना अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने वाली है।

लाल रंग से होली खेलना

    रात में सोते समय सपने खुद को लाल रंग से होली खेलते देखना अच्छा संकेत नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आपको सावधान रहने की जरूरत है।

काले रंग से होली खेलना

    माना जाता है कि सपने में खुद को काले रंग से होली खेलते देखना शुभ संकेत नहीं होता है। इसका मतलब है कि आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

होलिका जलते देखना

    अगर आप सपने में होलिका जलते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

दूसरे व्यक्ति को होली खेलते देखना

    सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को होली खेलते हुए देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

नीले रंग से होली खेलना

    अगर आप सपने में खुद को नीले रंग से होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको कारोबार में धन लाभ हो सकता है।

    सपने में होली देखना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।