दुनिया में कई प्रकार के फूल मौजूद हैं जिन्हें उनकी सुंदरता और सुगंध के लिए जाना जाता है। वहीं, भारत में सबसे ज्यादा लोग गुलाब का फूल पसंद करते हैं। इस बीच आपने कभी सोचा है कि गुलाब कहां से आया और यह किस देश का राष्ट्रीय फूल है? आइए जानें इस बारे में-
Image Credit : Lexica
प्रयोग
गुलाब को 1000 साल पुराना फूल माना जाता है। इस फूल को सुंदरता बढ़ाने के साथ ही खाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। गुलाब की पंखुड़ियों को कई मिठाइयों में भी डाला जाता है।
Image Credit : Lexica
कई प्रकार के रंग
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वहीं, इसके कई प्रकार के रंग होते हैं जिनके अलग-अलग मतलब होते हैं। ऐसे में यह जान लेना भी जरूरी है की गुलाब किस देश का राष्ट्रीय फूल है।
Image Credit : Lexica
राष्ट्रीय फूल
इस फूल की 100 से अधिक प्रजातियां एशियाई मूल और कुछ अमेरिका, यूरोप की है। यूरोप में एक देश का राष्ट्रीय फूल सफेद गुलाब और दूसरी जगह का लाल गुलाब है।
गुलाब युद्ध
बताया जाता है कि गुलाब युद्ध के बाद यूरोप के कुछ देशों ने गुलाब को अपने यहां का राष्ट्रीय फूल घोषित कर दिया था। दुनिया के कई देशों में 12 फरवरी के दिन रोज डे भी मनाया जाता है।
अमेरिका
जानकारी के अनुसार, अमेरिका का राष्ट्रीय फूल भी गुलाब ही है। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1986 में गुलाब को अपना राष्ट्रीय फूल घोषित किया था। इस फूल की कीमतें उसके रंग और बनावट के आधार पर होती हैं।
Image Credit : Lexica
परफ्यूम
गुलाब के फूलों को परफ्यूम बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कई सालों से गुलाब का तेल परफ्यूम इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण घटक रहा है।
सबसे महंगा गुलाब
इसका तेल निकालने की प्रक्रिया में भारी मात्रा में गुलाब के फूलों की जरूरत पड़ती है। कहा जाता है कि सबसे महंगा बिकने वाला गुलाब जूलियट गुलाब है।
गुलाब का फूल लोगों को बहुत पसंद आता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।