सोते समय हर व्यक्ति सपना देखता है। इन में से कुछ सपने ऐसे आते हैं, जिनके बारे में हम ज्यादा सोचते हैं और कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो हम असल जीवन से जुड़े कुछ संकेत देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि स्वप्न में गर्भवती महिला को देखने का क्या मतलब होता है। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानकारी प्राप्त हुई है।
सपने में गर्भवती महिला
अगर आपने सपने में गर्भवती महिला को देखा है, तो इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका रिश्ता अब आगे बढ़ने वाला है।
शुभ समाचार
सपने में किसी गर्भवती महिला को देखने का अर्थ माना जाता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा, धम लाभ भी हो सकता है।
गर्भपात होते देखना
माना जाता है कि सपने में गर्भपात होते हुए देखना यह संकेत देता है कि आप जीवन में कोई नया मोड़ लेना चाहते हैं। लेकिन कुछ कारणों के चलते आप फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
किसी दूसरे का गर्भपात होते देखना
अगर आपने सपने में किसी दूसरी महिला का गर्भपात होते देखा है, तो यह एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी आपके पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं।
लड़की के सपने में गर्भवती
माना जाता है कि अगर अविवाहित लड़की सपने में खुद को प्रेग्नेंट देखती हैं, तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। यह धन हानि होने का संकेत हो सकता है।
भविष्य में संघर्ष करने का संकेत
अविवाहित लड़की अगर सपने में खुद को गर्भवती देखती है, तो इसका अर्थ हो सकता है कि आपको आने वाले समय में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विवाहित महिला के सपने में गर्भवती
अगर विवाहित महिला सपने में खुद को गर्भवती देखती है, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
सपने में गर्भवती महिला देखना अच्छे-बुरे दोनों प्रकार के संकेत दे सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।