कुबेर देवता की तस्वीर मेन गेट पर ऐसे लगाएं, बरसेगा धन
Jyoti Shah
02-01-2024, 09:30 IST
www.herzindagi.com
लोग अपने घर में खुशहाली लाने और धन लाभ के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। वहीं, वास्तु के अनुसार अगर मुख्य द्वार पर कुबेर देवता की प्रतिमा या मूर्ति लगा दी जाए, तो इससे धन लाभ हो सकता है। आइए जानें इस बारे में ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से-
सही दिशा
वास्तु के मुताबिक, घर में उत्तर दिशा की तरफ कुबेर देवता का मुख होना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इस बात का रखें ध्यान
कुबेर देवता का मुख हमेशा मुख्य द्वार पर होना चाहिए। इससे घर में आते समय किसी की नजर कुबेर जी पर नहीं पड़ती है।
नकारात्मकता होगी दूर
इस तरीके से घर में कुबेर देवता की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, नकारात्मकता दूर होती है।
घर में सुख-समृद्धि
कुबेर देवता की तस्वीर या मूर्ति का मुख घर में उत्तर दिशा में होने से सुख और समृद्धि आती है। साथ ही, खुशहाली बनी रहती है।
कुबेर देवता की कृपा
घर में कुबेर देवता की तस्वीर लगाने से व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही, घर में शुभता का आगमन होता है।
धन लाभ
अगर आप कुबेर देवता की प्रतिमा को सही तरीके से लगाते हैं, तो इससे धन लाभ के अन्य मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।
साफ-सुथरे स्थान पर लगाएं फोटो
कुबेर देवता की प्रतिमा घर में लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जहां आप तस्वीर लगाएं वह जगह एकदम साफ-सुथरी होनी चाहिए।
साफ जगह पर कुबेर देवता की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।